Pages

Friday, January 2, 2015


Brainless: जब टप्पू और पप्पू के साथ ढाबे पर खाने के दौरान हुआ कुछ ऐसा
Brainless:जब टप्पू और पप्पू के साथ ढाबे पर खाने के दौरान हुआ कुछ ऐसा
मूर्ख ट्रक ड्राइवर
टप्पू और पप्पू ने ढाबे के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी की और अंदर पहुंचने के बाद वहां खाना खा रहे ट्रक वाले की थाली से रोटी उठाकर खाने लगे। ट्रक वाले ने कुछ नहीं कहा। वह शांति से उठा और बिल देकर बाहर चला गया। उसके जाने के बाद पप्पू और टप्पू हंसने लगे।
टप्पू : हाहा.. कितना बेवकूफ ट्रक वाला था।
पप्पू : हाहा.. और कितना डरपोक भी। कुछ बोल ही नहीं पाया। तभी वेटर बोला, ‘हाहा.. और कितना अनाड़ी ड्राइवर भी था। बाहर आप दोनों की स्कूटर को रौंदता हुआ चला गया। अब कीजिए हाहा!
***
आइडिया
एक डॉक्टर अपने दोस्त के साथ एक छोटे से गांव गया।
डॉक्टर : यार मैं सोच रहा हूं कि इस गांव में एक अस्पताल खोल लूं।
दोस्त : तुम्हारा आइडिया तो अच्छा है, लेकिन यहां का कब्रिस्तान बहुत छोटा है।

From The Web:पत्नी बोली, औरतों को अपनी हर बात दोहरानी पड़ती है

From The Web: पत्नी बोली, औरतों को अपनी हर बात दोहरानी पड़ती है
कितने शब्द?
एक पति उन लोगों से बहुत चिढ़ता था जो उसके हिसाब से बहुत बोलते थे। हाल ही में उसने गर्व से अपनी पत्नी से कहा कि उसने सुना है कि पुरुष एक दिन में 2200 शब्द इस्तेमाल करते हैं, जबकि औरतें 4400....
पत्नी बोली, "ऐसा इसलिए है, क्योंकि औरतों को अपनी हर बात दोहरानी पड़ती है, जो वे अपने पति से कहती हैं।
पति: "क्या कहा फिर से कहना!'
***
जमीन से जुड़ा
एक बार मंगलू ससुराल गया और जमीन पर बैठ गया
सास : बेटा जमीन पर क्यों बैठे हो? ऊपर सोफे पर बैठ जाओ।
मंगलू : नहीं मैं यहीं जमीन पर ठीक हूं।
सास : अरे इतना अच्छा सोफा तो है।
मंगलू : सोफे पर तो गरीब लोग बैठते हैं।
सास : मतलब? कैसे?
मंगलू : सोफे की कीमत 25 हजार रुपए और जमीन के प्लॉट की कीमत 25 लाख रुपए।